Report
अमृत राज
बिहार, मुजफ्फरपुर। पारु प्रखण्ड के अन्तर्गत चांदकेवारी पंचायत के रामलीला गाछी प्ले ग्राउंड में सेवासदन क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच मुन्ना इलेवन बेलसर बनाम निजाम इलेवन सीवान के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मून्ना इलेवन बेलसर की टीम ने मात्र 16 ओवर एक गेंदो में 10 विकेट गवाकर 131 रन ही बना सकी। जवाब में उतरीं निजाम इलेवन सीवान की टीम ने 6 विकेट गवाकर 13 ओवर 2 गेंदो में 133 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच के लिए निजाम इलेवन सीवान के खिलाड़ी जावेद को मिला।
जावेद ने अपने कोटे के 3 ओवर 1 गेंदो में 16 रन देकर 4 विकेट हासिल किया। वहीं मून्ना इलेवन सीवान के खिलाड़ी विनय ने सर्वाधिक 24 गेंदो में 44 रनों की पारी खेली जिससे टीम को जीत मिली। मैन ऑफ द मैच के रूप में जावेद को मेडल वशिष्ठ नरायण सिंह (पूर्व शिक्षक) ने दिया। कप राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह, दिवाल घड़ी बबन सिंह, नगद राशि भरत सिंह एवं पूर्व संरपच एवं सेवा सदन क्रिकेट क्लब के सचिव राज कुमार दास ने दिया।
प्रमाण-पत्र के रूप में सेवासदन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष उपेन्द्र पटेल ने पुरस्कार देकर समानित किया। सिंगल छक्का, चौका मारने वाले खिलाड़ी को नगद राशि शभू शरण सिंह, ऐनुद्दीन पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी ने दिया। मैडन ओवर गेदबाज को नगद राशि के रूप में 551 रुपये का पुरस्कार फूलदेव पटेल मानवाधिकार कार्यकर्ता ने देकर सम्मानित किया। साथ ही मुन्ना इलेवन बेलसर की खिलाड़ी दीपक ने हैट्रिक छक्का लगाया। वहीं, पंकज ने मैडन ओवर गेदबाजी किया।
इस मैच में अम्पायर की भूमिका शशिभूषण सिंह और ज्ञानचंद कुमार ने किया। स्कोरर नागनंदन, संजीव सिंह, तनवीर राजा ने किया। कॉमेंटेटर वहाब अली (कोषाध्यक्ष), नसीम मंसूरी, मनोज मिश्रा ने किया। साथ सेवासदन क्रिकेट क्लब के सदस्य प्रमोद पटेल सौहैल राजा, कृष्ण कुमार विकास, फूलशरीफ, संतलाल साह स्काउट्स गाइड, रोहित साव, ताजुद्दीन समिति, मैजुद्दीन, प्रमोद भगत, रंजीत पटेल के साथ अन्य दर्शक मौजूद थे।



0 टिप्पणियाँ